Dark Mode
झालावाड़: 19वां सांख्यिकी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

झालावाड़: 19वां सांख्यिकी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

झालावाड़। सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में प्रोफेसर (दिवंगत) प्रशांत चंद्र महलनोबिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में उनके 133वें जन्म दिवस पर रविवार, 29 जून को 19वां सांख्यिकी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उप निदेशक सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग की अध्यक्षता में होटल जी.डी सेंचूरियन, कोटा रोड झालावाड़ में आयोजित किया। इस अवसर पर इस वर्ष के सांख्यिकी दिवस की थीम पर मुख्य आयोजना अधिकारी विनोद कुमार मीना ने संबोधित कर समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सांख्यिकी के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की। कार्यशाला में सांख्यिकी सेवा के सेवानिवृत अधिकारी संयुक्त निदेशक चतुरवर्ग मालपानी, उप निदेशक दिलीप कुमार वास्तव, प्रशासनिक अधिकारी पारस कुमार कटारिया एवं लेखा सेवा के सहायक लेखा अधिकारी सालिगराम दांगी ने अपने सांख्यिकी अनुभव सभी के साथ साझा किए।

उप निदेशक विनोद कुमार मीना ने सांख्यिकी दिवस की थीम पर उपलब्ध समंक पर विभिन्न उदाहरणों द्वारा समंको का उपयोग व्यवहारिक निर्णय लेने हेतु उद्धरण प्रस्तुत किये एवं विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों कि संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। इस दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को दिखाया गया। सहायक सांख्यिकी अधिकारी खेमराज नागर द्वारा पीपीटी के माध्यम से विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं प्रकाशित होने प्रकाशनो की विस्तृत जानकारी प्रदान कि गई। वर्तमान में पदस्थापित सांख्यिकी विभाग एवं अन्य विभाग के ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी हंसराज कुमावत, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ओमप्रकाश लोधा, सहायक प्रोग्रामर मोहित कंजोलिया, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी देवी लाल प्रजापत, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नरेन्द्र कुमार बैरवा, प्रसार अधिकारी रामबाबु दांगी प्रगति, सहायक सांख्यिकी अधिकारी ऋषिकेश मीना, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार मीना, सहायक सांख्यिकी अधिकारी रजनी मीणा, संगणक बलवीर बैरवा, कनिष्ठ सहायक सुनील मीणा, पंकज कुमार खोरवाल, जीशान खान, मोहनलाल पाटीदार, चेतन समन, सांवरिया मीना आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!