Dark Mode
झालावाड़ आबकारी विभाग की टीम ने 50 लाख की अवैध शराब की बरामद

झालावाड़ आबकारी विभाग की टीम ने 50 लाख की अवैध शराब की बरामद

झालावाड । जिले में शराब तस्करों पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए से अधिक कीमत की 1000 पेटी अवैध शराब बरामद की हैं। इस मामले में रविवार को एक आरोपी गिरफ्तार किया हैं। जिला आबकारी अधिकारी रियाजउद्दीन उस्मानी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत गोपनीय सूचनाएं एकत्रित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज रविवार दोपहर विभाग को सूचना मिलने पर प्रहराधिकारी हुकम सिंह मीणा एवं चेतनलाल रेगर झालावाड़ आबकारी निरीक्षक एवं सुरेश कुमार प्रहराधिकारी आबकारी थाना अकलेरा, प्रकाश गुर्जर जमादार आदि अधिकारियों सहित टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देखकर एक कंटेनर जप्त किया इसमें से पंजाब की अवैध शराब भरी हुई थी।जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया कि सुकेत से झालावाड की ओर जा रहे नेशनल हाईवे पर विभागीय अधिकारियों को सूचना प्राप्त हुई कि शराब से भरा हुआ एक बड़ा वाहन यहां से गुजरने वाला है। इस पर प्रकाश गुर्जर ईपीएफ जमादार आबकारी थाना भवानीमण्डी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने हाईवे पर गोपनीय रूप से चौकसी तथा नाकाबन्दी भी की। इस दौरान एक ट्रेलर सुकेत की तरफ से आता दिखाई दिया। उसे जाब्ते ने रोका तथा ट्रेलर में मौजूद व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भंवरलाल पुत्र मगाराम निवासी बीजासर जिला बाड़मेर होना बताया। ट्रेलर पर रखे कंटेनर के बारे में पूछने पर ड्राइवर घबराया एवं संतोषजनक जवाब नही दे पाया। इस पर कंटेनर की तलाशी ली तो तलाशी में 1 हजार पेटी शराब की भरी हुई मिली। जिनकी बाजार कीमत 50 लाख से अधिक है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!