Dark Mode
झालावाड़: झालरापाटन विधानसभा के बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

झालावाड़: झालरापाटन विधानसभा के बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

झालावाड़ निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक विधानसभा में समस्त बीएलओ को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा 03 जुलाई से 15 जुलाई 2025 के मध्य एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत विधानसभा झालरापाटन के बूथ लेवल अधिकारियों के लिए तीसरे दिन का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 50 बूथ लेवल अधिकारियों को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन आयोग से प्रदत्त निर्देशानुसार प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दिवस के अन्त में प्रत्येक बीएलओ को निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रश्न पत्र गूगल फॉर्म के माध्यम से मूल्यांकन करवाया गया है। प्रशिक्षण के दौरान ईआरओ झालरापाटन अभिषेक चारण द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में तहसीलदार झालरापाटन नरेन्द्र कुमार मीणा, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!