झालावाड़ : ग्राम पंचायत जावर में जनसुनवाई 4 सितम्बर को
झालावाड़। त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं उनके निस्तारण के लिए 04 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मनोहरथाना की ग्राम पंचायत जावर में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत सारोलाकलां व बड़बड़ भी जनसुनवाई के दौरान वीसी के माध्यम से जुड़ेंगी। जनसुनवाई की मॉनिटरिंग वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मुख्य सचिव महोदय के कार्यालय से की जाएगी। इस दौरान संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।