झालावाड़ : आंवलहेडा एवं चांदपुरा भीलान में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन
झालावाड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को ग्राम पंचायत आंवलहेडा एवं चांदपुरा भीलान में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आमजन हेतु सरकार की योजनाओं पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के अंतर्गत परिवारों का सर्वे किया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा के सभी लम्बित आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करवाए गए एवं स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टे दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा कुल 2 खाता विभाजन एवं धारा 136 के तहत् 8 शुद्धि के आवेदन निस्तारित किए गए। तहसीलदार मनोहर थाना माधो लाल बैरवा ने दोनों शिविरों का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों को शिविर में ही आमजन की समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के कार्यान्वयन में स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु आमजन से अपील की गई। इस दौरान पृथ्वी सिंह तंवर, स्थानीय प्रशासक कैलाशी बाई, रामकिशन लोधा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।