Dark Mode
झालावाड़ : ग्राम पंचायत गागरोन में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर

झालावाड़ : ग्राम पंचायत गागरोन में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर

  • अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
  • अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं में लाभान्वित कराने के दिए निर्देश

झालावाड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं उनको जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए संचालित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर अभियान 2025 के तहत शनिवार को पंचायत समिति झालरापाटन की ग्राम पंचायत गागरोन में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव ने निरीक्षण किया। शिविर में विभागीय काउन्टर पर जाकर विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्मिकों को अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का परिवेदनाओं को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा लाभार्थियों को आवासीय पट्टे आदि वितरित किए गए। शिविर में उपखण्ड अधिकारी कमल यादव, तहसीलदार झालरापाटन नरेन्द्र मीणा एवं विकास अधिकार महेश मीणा भी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!