Dark Mode
झालावाड़: सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कार्मिकों से राज्य बीमा ऑनलाईन क्लेम आवेदन प्रारम्भ

झालावाड़: सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कार्मिकों से राज्य बीमा ऑनलाईन क्लेम आवेदन प्रारम्भ

झालावाड़। राज्य अधिकारी व कर्मचारी, जिनकी सेवानिवृŸिा तिथि 1 अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 है, उन बीमेदारों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रेल 2026 को परिपक्व होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (विŸा) महोदय के निर्देशानुसार राज्य बीमा परिपक्वता स्वत्वों का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाना है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, झालावाड़ के सहायक निदेशक गिरीराज वैश्य ने बताया कि संबंधित आहरण वितरण अधिकारी एवं बीमेदार राज्य बीमा परिपक्वता दावा आवश्यक दस्तावेजों यथा कैन्सिल चैक/बैंक पासबुक, बीमा रिकार्ड बुक (पुरानी व नई पासबुक मय टी. वी. नम्बर व दिनांक अंकित कर डी.डी.ओ. से प्रमाणित करवाकर) मूल बीमा पॉलिसी व एनेक्सचर-ए (पदस्थापन अवधि का विवरण) सहित भरकर राज्य बीमा परिपक्वता स्वत्व अपनी एस.एस.ओ. आई.डी. से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल 3.0 पर अनिवार्य रूप से स्वयं ऑनलाईन सबमिट कर देवें। इसमें किसी शपथ पत्र या आहरण वितरण अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। स्वयं ऑनलाईन सबमिट करने से ही परिपक्वता के दिन 01 अप्रेल को ही भुगतान की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। इस कार्यवाही में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर जिला कार्यालय राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, झालावाड में कमरा संख्या 405 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!