Dark Mode
झालावाड़ : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झालावाड़ : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झालावाड़। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जो वार्षिक रूप से होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से भिन्न है। इसलिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से लेकर बीएलओ तक के समस्त हितधारकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले की एस.एल.एम.टी. एवं डी.एल.एम.टी. द्वारा गत 16 एवं 21 जुलाई को प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) अभिषेक चारण ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जयपुर मुख्यालय में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा जिले में शेष रहे 5 डी.एल.एम.टी. एवं प्रति विधानसभा क्षेत्र 10-10 ए.एल.एम.टी. को बुधवार को मिनी सचिवालय के सभागार में निर्वाचक रजि. अधिकारियों की उपस्थिति में सैशन प्लान अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!