रंग मत डारे रे सांवरिया से झूमा एमके शिक्षण संस्थान
सीकर। पिपराली रोड स्थित एम .के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में आज फागोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है । संस्था के अध्यक्ष श्रीमान महावीर जी ढाका ने बताया कि आज संस्थान में एम के संस्थान के सदस्यों द्वारा श्री श्याम बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। फागोत्सव में एक से बढ़कर एक भजन गाए गए । सभी भक्त श्याममय हो गए । फागोत्सव में सभी ने फूलों से होली खेली एवं लाजवाब नृत्य प्रस्तुत किए एवम श्याम दरबार सजाया गया। जैसे कीर्तन की है , रात राधे तेरे चरणों में, मीठे रस से भरियोडी मनमोहक भजन की प्रस्तुति दी गई। फागोत्सव में एम के संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे एवं श्याम भक्ति के रस में झूम उठे।