Dark Mode
चिराना में झुंझुनू-अलवर लोकसभा क्लस्टर बैठक संपन्न

चिराना में झुंझुनू-अलवर लोकसभा क्लस्टर बैठक संपन्न

 बूथ जीतेंगे तो लोकसभा जीतेंगे- मौर्य, 2024 का चुनाव 5 वर्षों का नहीं 100 वर्षों की नीम है - मौर्य

यमुना जल समझौते से भाजपा ने लोगों के सपनों को किया पूरा - चतुर्वेदी

झुंझुनूं । चिराना के होटल हुकमगढ पैलेस में भाजपा की लोकसभा क्लस्टर बैठक में झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति एवं लोकसभा कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर राजस्थान की 25 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा कर देशवासियों के हृदय में अपना एक अलग ही स्थान बना लिया। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 370 पार और एनडीए गठबंधन 400 पार के लक्ष्य के साथ विजय हासिल करेंगे। मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर विजय हासिल करनी है। बूथ जीतेंगे तो निश्चित रूप से लोकसभा भी जीतेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत कर लोकसभा जीतने के साथ विपक्षी की जमानत भी जप्त करवानी है। राजस्थान को कांग्रेस रूपी बीमारी से मुक्त करवा कर भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव 5 वर्ष का नहीं 100 वर्ष की नींव लगाना है। इस मौके पर लोकसभा चुनाव क्लस्टर प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने उपस्थित प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना जल समझौते के नाम पर कांग्रेस ने यहां की जनता को पिछले 60 वर्षों से ठगा है। भारतीय जनता पार्टी ने उनका सपना पूरा करने का कार्य किया है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए बड़ा काम किया है। रीट पेपर सहित पेपर लीक प्रकरणों की जांच हेतु एसआईटी गठन की है। गत कांग्रेस सरकार में सड़क माफिया, पेपर लीक माफिया सहित अनेक प्रकार के माफिया सक्रिय होकर प्रदेश को खोखला करने में लगे थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही उन माफिया को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण 25 की 25 सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। इनके अलावा मंच पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, झुंझुनूं लोकसभा प्रभारी एवं तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ, झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह शेखावत, झुंझुनू लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, जिला प्रमुख श्रीमती हर्षिनी कुल्हारी, अलवर लोकसभा संयोजक संजय सिंह नरूका, अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, अलवर दक्षिण जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी अपने विचार रखें। मंच संचालन झुंझुनू लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत ने किया, जबकि धन्यवाद सांसद नरेंद्र कुमार ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ किया गया जबकि समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, शुभ करण चौधरी, झुंझुनू विधानसभा प्रत्याशी बबलू चौधरी, फतेहपुर से प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, बनवारी लाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा बगड़, शेर सिंह निरवान, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, श्रीमती मंजू सैनी, लोकसभा मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा, कुबेर सिंह शेखावत, ओमेंद्र सिंह चारण, विकास लोटिया, ऊप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, राजेश बाबल, गिरधारी लाल खिचड़, जिला प्रवक्ता पवन कुमार शर्मा, राकेश पाटन, सुरेंद्र सोनी, मुरली मनोहर शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, श्रीमती सावित्री सैनी, राकेश सहल, दिलीप सैनी, रामनिवास सैनी, ललित जोशी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजेंद्र हटवाल, इंद्राज सैनी, महेश जीनगर, डॉ सुरेंद्र कुमार, सुभाष सैनी मवांडिया, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!