नो योजनाओं के गारन्टी कार्ड पाकर जिगन्या बैरवा का खिला चेहरा
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत कोसरा निवासी जिगन्या बैरवा का निजी कारण बालेर जाना हुआ। वहां पर उन्हें कैम्प के प्रचार के लिए प्रयोग में ली जा रही मोबाइल बाईक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प के बारे में पता चला तो वह भी अपना जनाधार कार्ड लेकर बालेर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में पहुंचा। कैम्प में पंजीकरण करवाने पर जिगन्या बैरवा की दस प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं में से 9 योजनाओं के पात्रता साबित हुई।
इस पर कैम्प प्रभारी द्वारा जिगन्या बैरवा को रजिस्ट्रेशन उपरांत कैम्प में हाथों-हाथ 9 योजनाओं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली एवं इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के मुख्यमंत्री के हस्ताक्षरसुदा गारंटी कार्ड सौंपे गए।
एक साथ इतनी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर जिगन्या बैरवा का चेहरा खुशी से खिला गया और वह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की भूरी-भूरी प्रसन्नता करते हुए खुशी-खुशी वापस अपने घर की ओर लौट गया।