Dark Mode
जिंदल स्टेनलेस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटा

जिंदल स्टेनलेस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटा

जिंदल स्टेनलेस का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही काएकीकृत शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत घटकर 500.65 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 716.29 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी घटकर 9,509 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 9,803.01 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का खर्च एक साल पहले के 8,885.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,805.55 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर दो रुपये के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,693.48 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,083.83 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष के 35,823.32 करोड़ रुपये से अधिक यानी 38,731.59 करोड़ रुपये रही।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!