Dark Mode
Jio Financial ने अनुषंगी इकाई जेएलएसएल में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया

Jio Financial ने अनुषंगी इकाई जेएलएसएल में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो लीजिंग सर्विसेज लिमिटेड (जेएलएसएल) में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस कंपनी का गठन चल संपत्ति गतिविधियों को पट्टे पर देने के लिए किया गया है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने मंगलवार को अपने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जेएलएसएल के 10 रुपये के चार करोड़ शेयरों को समान मूल्य पर 40 करोड़ रुपये की नकद राशि से खरीदा।

इसमें कहा गया, “उपरोक्त लेनदेन के लिए किसी सरकारी या नियामकीय अनुमोदन की जरूरत नहीं थी।” बयान के अनुसार, अनुषंगी कंपनी सभी प्रकार की चल संपत्तियों को पट्टे पर देने के व्यवसाय में लगेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!