Dark Mode
राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर में हुआ जिया का चयन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर में हुआ जिया का चयन

रतनगढ़ । श्री गांधी बाल निकेतन की कक्षा 10 की छात्रा जिया उपाध्याय का चयन टेबल टेनिस के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। श्रीमती कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में 15 से 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस शिविर में पूरे राजस्थान प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ दस खिलाड़ियों की आपस में प्रतियोगिता करवा कर श्रेष्ठ पांच का चयन किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 26 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिया ने ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर इस शिविर हेतु अपनी स्थान अर्जित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!