जो सुमिरे हनुवत बलवीरा, बंजरंगी के जयघोष से गुंजायमान हूए मंदिर।
पीपाड़ शहर . शहर मे हर मंदिर मे बंजरंगी के जयघोष सुनाई दिए तथा जगह जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ भक्तों द्वारा किए गए है।गुरुवार को पवन पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की धूम नजर आई तथा हनुमान मंदिरों में फूलों व रोशनी से आकर्षक सजावट भी कि गई है।बालाजी मंदिरों में दिन व सांय समय हनुमान चालीसा सुदंरकाड पाठ के साथही एक शाम बालाजी के नाम विशाल भजन संध्या का भी भव्य आयोजन मे बालाजी के भक्त उमड़े है। शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बोयल रोड़ स्थित खेजड़ा वीर हनुमान मंदिर में प्रातः समय पुजारी ओम बाबा वैष्णव के सानिध्य में विशेष पूजन के साथ ही सुन्दरकाण्ड पाठ भी हूआ है।जिसमें भजन कलाकार सोरभ वेष्णव द्वारा संगीतमय पाठ की प्रस्तुति दी गई है।वही दक्षिण मुखी बालाजी मोगरिया नाडा बालाजी झरोखा वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन देर रात तक जारी रहे शहर की प्राचीन खाखीजी बगेची बालाजी मंदिर में पुजारी ओकारदास महाराज के सानिध्य में गत रात्रि समय भजन संध्या का आयोजन हुआ हनुमान मंदिरों में बालाजी की प्रतिमाओं का तेल सिन्दूर के साथ अभिषेक व भागा भी विधी विधान से किया गया हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तो की ओर से गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया है।उधर शहर के सिलारी रोड़ स्थित मामा नाडा बालाजीधाम मे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पुजारी राणुसिह के सानिध्य में भव्य जागरण का आयोजन दिन में शुरू होकर देर रात तक जारी रहा वही हनुमान जन्मोत्सव पर दिन में हवन व विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ साथही जागरण दोरान शिव पुरी नानण व कालूराम सुथार द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई है।