Dark Mode
जोधपुर : प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 126वां एपिसोड भाजपा ने बूथ स्तर पर सुना गया

जोधपुर : प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 126वां एपिसोड भाजपा ने बूथ स्तर पर सुना गया

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शास्त्री नगर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी

जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां एपिसोड रविवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर संगठन द्वारा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ बूथ स्तर पर सुना गया। इस अवसर पर शहर के सभी 12 मंडलों एवं तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं व आमजन ने मिलकर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। शास्त्रीनगर मंडल में मन की बात कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहाँ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया की उपस्थिति में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा मन की बात को सुना गया। सतीश पूनिया ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शहीद भगत सिंह, लता मंगेशकर जी और डॉ. हेडगेवार जी के संबंध में कही गई महत्वपूर्ण बातें संक्षेप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने मन की बात के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए अनेक प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए।

 पूनिया ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत है। भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए जिस निडरता और साहस के साथ अपना जीवन न्यौछावर किया, वह हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की राह दिखाता है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज से भारत की संस्कृति को अमर बना दिया। उनका जीवन और साधना नई पीढ़ियों को भारतीय संगीत और संस्कारों से जोड़ते रहेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के जरिए समाज को जोड़ने का जो कार्य किया, वह आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है।

मोदी जी के संदेश 126 वां एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि — स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है। देश के युवा नवाचार और स्टार्टअप के माध्यम से भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और जल बचत भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है। राष्ट्र की शक्ति समाज की एकता, सेवा भावना और जन-भागीदारी में निहित है। उन्होने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए ताकि हमारे देश के वस्तु निर्माता मजबूत हो सके ताकि और बेहत्तर वस्तु निर्माण कर सके जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात राष्ट्र निर्माण का संकल्प मजबूत करने वाला कार्यक्रम है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ता है। जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, ओमप्रकाश दहिया व गौरव जैन ने भी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की। कार्यक्रम के जिला संयोजक मनीष पुरोहित तथा विधानसभा संयोजक ताराचंद गहलोत, सुरेश जोशी और महेश व्यास व अमित सिहाग ने बताया कि हर मंडल और बूथ पर मन की बात को लेकर शानदार सहभागिता रही। इस अवसर पर सभी 12 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रवक्ता, साथ ही महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!