जोधपुर: जोधपुर जिले के समस्त सेवानिवृत कर्मचारियों से 30 नवम्बर 2025 तक जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने की अपील
जोधपुर । राजस्थान सरकार के समस्त सेवानिवृत पेन्शनर्स एवं पारिवारिक पेन्शनर्स को सूचित किया जाता है कि उनका वार्षिक जीवन प्रमाण-पत्र निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से प्रमाणित कराना आवश्यक है।
पेंशनर्स से अपील
कोषाधिकारी (ग्रामीण) ने सभी पात्र पेन्शनर्स से निवेदन किया है कि वे कोषालय ग्रामीण जोधपुर एवं सम्बन्धित उपकोषालयों पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में अपना जीवन प्रमाण-पत्र राजपत्रित अधिकारी, ई-मित्र या किसी राजकीय कर्मचारी (SSO ID युक्त) से 30 नवम्बर 2025 तक प्रमाणित अवश्य कराएं।
24 से 28 नवंबर तक विशेष शिविर
उन्होंने बताया कि पेन्शनर्स की सुविधा के लिए 24 से 28 नवम्बर 2025 तक कोषालय ग्रामीण जोधपुर एवं सभी उपकोषालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में पेन्शनर्स अपना PPO की प्रति तथा मूल फोटो पहचान-पत्र (जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड/बैंक पासबुक आदि) प्रस्तुत कर सरलता से जीवन प्रमाण-पत्र प्रमाणित करवा सकेंगे।
निर्धारित समय तक प्रमाणन करें सुनिश्चित
उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे समयसीमा का पालन करते हुए अपना प्रमाणन जल्द से जल्द करवाएं, जिससे पेंशन निर्बाध रूप से प्राप्त होती रहे।