Dark Mode
जोधपुर : प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरक यात्रा: अशोक उद्यान में सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष प्रदर्शनी आयोजित

जोधपुर : प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरक यात्रा: अशोक उद्यान में सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष प्रदर्शनी आयोजित

जोधपुर। जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान तक किए गए उल्लेखनीय कार्यों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अशोक उद्यान, पाल रोड में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को तस्वीरों, मॉडल और चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जोधपुर शहर के सभी पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल जिला संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा सह संयोजक ओमप्रकाश दहिया, गौरव जैन महामंत्री, भाजपा जोधपुर शहर संयोजक घनश्याम वैष्णव सह संयोजक माधवी सोलंकी, भूमि कृपलानी, बरखा हंस, सीमा भुवन माथुर उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे। घनश्याम वैष्णव कार्क्रम संयोजक ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन और उनके नेतृत्व के प्रेरक पहलुओं को सामने लाती है। इससे जनता में समाज सेवा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है। चौपासनी मंडल सह संयोजक एवं प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनता को मोदी जी के कार्यों और उनके विचारों की सराहना करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को प्रेरित करना और प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों एवं आदर्शों को आमजन तक पहुँचाना था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जन-कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!