Dark Mode
जोधपुर : राजमाता स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी नृत्य महोत्सव शुरू

जोधपुर : राजमाता स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी नृत्य महोत्सव शुरू

  • देशभर की 26 स्कूलें ले रही है नृत्य महोत्सव में भाग, राजमाता कृष्ण कुमारी की बनाई प्रतिमा का लोकार्पण

जोधपुर। राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ऑल इंडिया आईपीएससी नृत्य महोत्सव  2025 का गुरुवार को विद्यालय परिसर के बदन रंगशाला ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गज सिंह द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हेमलता राज्ये भी उपस्थित थी। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन थी। इस आयोजन में देशभर की 26 बेहतरीन स्कूल भाग ले रही है। मुख्य अतिथि गज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन एक दूसरे को समझने, अपनी कला व संस्कृति को प्रस्तुत करने का बेहतरीन मंच है।। यह नृत्य महोत्सव भारतीय संस्कृति व परंपरा का एक उत्सव है। प्राचार्या नीरा सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रारंभ में शपथ दिलाकर नृत्य महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन सत्र में नृत्य मंजरी का आयोजन हुआ। इसमें भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी, ओडिसी और विभिन्न लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कथा, भाव और आध्यात्मिकता को संजीव कर दिया।नृत्य मंजरी में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, असम, सिक्किम गुजरात, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। गज सिंह ने राजमाता स्कूल के फाइन आर्ट के टीचर कासर गौड़ द्वारा टेनिस कोर्ट के पास टाइल्स के टुकड़ों से बनाई राजमाता कृष्णा कुमारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नए सोलर इलेक्ट्रिसिटी प्लांट व हॉस्टल डॉरमेट्री के एयर कूलिंग प्लांट का भी लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, मेजर जनरल केवीएस मल्होत्रा, शरद भंडारी सहित राजमाता स्कूल की टीचर उपस्थित थी। डांस डांस फेस्ट का समापन 16 अगस्त को शाम 4:25 बजे स्कूल परिसर के बदन रंगशाला ऑडिटोरियम में मेजर जनरल टी पी एस वराइच डायरेक्टर यादविंदर पब्लिक स्कूल मोहाली पंजाब के मुख्य आतिथ्य में होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!