जोधपुर : अंसारी महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन के महासचिव नियुक्त
जोधपुर। महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन जोधपुर जिला शाखा के तहत सामाजिक उत्तरदायित्व और गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शकील अहमद की अनुशंसा पर जोधपुर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने सलीम अंसारी को जोधपुर जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। सलीम अंसारी सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और सदैव राष्ट्र निर्माण, ग्रामीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण एवं गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया है।