जोधपुर : बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025
जोधपुर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर के तत्वाधान में शाला क्रीडा संगम गौशाला मैदान के इनडोर हाल में किया जा रहा है प्रतियोगिता संयोजक चंद्रशेखर दवे ने बताया कि टीम स्पर्धा के फाइनल मैच हो चुके हैं आज से एकल स्पर्धा के मैच 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा के शुरू हो चुके हैं खिलाड़ी जीतने के लिए दम खम लगा रहे हैं। चयन समिति सदस्य गणेश पुरोहित व देवेंद्र चौधरी ने बताया कि एकल स्पर्धा के मैच 6 अक्टूबर तक चलेंगे प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉक्टर महेश शर्मा, रामूराम जाखड़, प्रिंस व्यास , हापुराम चौधरी कार्तिकेय खत्री, कंचन दाधीच केसर सिंह राजपुरोहित, सुमित्रा पवार, कमल सारण तुलसीराम, मनोज मकवाना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।