Dark Mode
जोधपुर : भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने घोषित की जिला कार्यकारिणी 

जोधपुर : भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने घोषित की जिला कार्यकारिणी 

जोधपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार भाटी, रवि गहलोत, शिवकुमार सोनी, गिरवरसिंह, गीता भाटी, सम्पतसिंह, मनीष पुरोहित नियुक्त किया गया एवं जिला महामंत्री का दायित्व ओमप्रकाश दैया, प्रतिपालसिंह वालेचा, गौरव जैन को दिया गया। इसी प्रकार जिला मंत्री के पद पर माधवी सिंह सोलंकी, वरूण धाणदिया, बरखा हंस, राकेश बागरेचा, भूमि कृपलानी, महेश व्यास, पवन वैष्णव को जिम्मेदारी दी गई। जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व पुरूषोतम मुंदड़ा को सौंपा गया। वहीं सह-कोषाध्यक्ष के पद पर चन्द्रेश लोढ़ा, प्रकोष्ठ संयोजक के पद पर पदमसिंह कच्छवाह, माधोसिंह परिहार, प्रवक्ता के रूप में दीपक व्यास, घनश्याम वैष्णव, नीलम माहेश्वरी, कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड को नियुक्त किया गया। इसी तरह कार्यालय मंत्री का दायित्व भंवर पोटर को दिया गया एवं सह-कार्यालय मंत्री के रूप में देवेन्द्र शर्मा को दिया गया। संभाग मीडिया प्रभारी के रूप में जगदीश धाणदिया, जिला मीडिया प्रभारी के रूप में अजय त्रिवेदी, सह-जिला मीडिया प्रभारी के रूप में सीमा भुवन माथुर, जिला आईटी संयोजक के रूप में अरविन्द सांखला, जिला सह-संयोजक आईटी चक्रेश मेहता, निखिल टाक, जिला सोशल मीडिया का दायित्व आशुतोष बोहरा, सह-संयोजक गणपत सागर, तरूण भाटी, गीता कंवर राजपुरोहित को नियुक्त किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!