Dark Mode
जोधपुर : नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आव्हान

जोधपुर : नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आव्हान

जोधपुर। आई पी एस अधिकारी अमित लोढा ने आम नागरिकों को आव्हान किया है कि वे नैतिक मूल्यों को बनाए रखें । वे अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी ध्दारा आयोजित अणुव्रत लेखक सम्मेलन को प्रेक्षा विश्व भारती , कोबा , अहमदाबाद में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित साहित्यकारों को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि कानून अपने आप में पूर्ण हैं बस हमें अपनी सोच को सकारात्मक सोच में बदलनी होगी । वहीं देश के प्रति वफादार रहें और कभी भी नियम कायदों को नहीं तोड़े । उन्होंने कहा कि लोकहित के कार्य जीवन में करते रहना चाहिए ।  साहित्यकार सुनील कुमार माथुर ने बताया कि इस अवसर पर अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2025 से सम्मानित साहित्यकार रघुवीर चौधरी ने कहा कि अहिंसा है तो प्रेम है । अतः व्यक्ति को अहिंसा के क्षेत्र में छोटे-छोटे प्रयास करते रहना चाहिए । मुनि महाराज ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति अगर ठान लें तो वह हिंसा की प्रवृत्ति से ऊपर उठ सकता है । उन्होंने कहा कि हम अहिंसा के जरिए ही आदर्श चरित्र का निर्माण कर सकते हैं । इससे पहले अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निवृतमान अध्यक्ष अविनाश नाहर ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन पहले एक सम्प्रदाय विशेष के आचार्य से शुरू हुआ लेकिन आज इस आन्दोलन से हर समुदाय का व्यक्ति जुडा हुआ है । उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े साहित्यकार समाज की सेवा निर्भीक होकर कर सकते है । अणुव्रत समिति अहमदाबाद की अध्यक्ष डिम्पल श्रीमाल ने कहा कि साहित्यकार , साधु संत अपने ज्ञान रूपी आलोक से समाज व राष्ट्र को आलोकित कर सकते हैं व जन जन को एकता के सूत्र में बांध सकते है । माथुर ने बताया कि सत्र के आरंभ में सभी आगंतुक साहित्यकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया व परिचय सत्र आयोजित किया गया । अंत में मनोज सिंघवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!