जोधपुर शहर विधायक भंसाली से मुलाकात कर किया स्वागत
सोजत। भाग्यशाली व्यक्ति ही सेवा कार्य करता है, सेवा कार्य के लिए सब कुछ समर्पित करना पड़ता है उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर शहर के लोकप्रिय विधायक अतुल भंसाली ने समाज सेवी महेश सोनी के सेवा कर्म को देखते हुए एक कार्यक्रम में मुलाकात के समय कहीं। सोनी ने भंसाली का बहुमान किया गया। इस अवसर पर सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी, जोधपुर की समाज सेविका मोनिका चोरडिया, भाजपा युवा नेता सुरेश प्रजापत भी उपस्थित थे। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने बहुमान पर सभी का आभार जताया।