Dark Mode
जोधपुर : दुबई से वर्चुअल जुड़ेंगे सहयोगी भामाशाह

जोधपुर : दुबई से वर्चुअल जुड़ेंगे सहयोगी भामाशाह

जोधपुर। सम्मान समारोह बीस को रविवार बीस जुलाई को शहर के चो हा बोर्ड सेक्टर सोलह दशहरा मैदान के सामने सामुदायिक भवन के वाताकुलित सभागार में भगवान कलवानी, पुरूषोतम दास होतचंदानी की स्मृति में प्रातः 10.15 बजे से सिंधी समाज के होनहार प्रतिभाएं सम्मानित होगी यह आयोजन राज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी   के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 201 प्रतिभाएं सम्मानित होगी। आयोजन में सहयोग करने वाले भामाशाह भी वर्चुअल जुड़ेंगे वे भी प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएंगे। संत नामदेव ट्रस्ट सचिव एवं मुख्य संयोजक महेश खेतानी और सह प्रभारी भरत आवतानी ने बताया कि शिक्षा के प्रति हमेशा से सहयोगी पितांबर होतचंदानी, हीरु  कलवानी ने कहा कि इस कार्य में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निरंतर विस्तार प्राप्त हो रहा है। शिक्षा की उन्नति में महत्ती भूमिका निभाने वाले इन भामाशाहों के प्रति ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी, पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  इस अवसर पर मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी (विधानसभा अध्यक्ष) अध्यक्षता राजेन्द्र गहलोत सांसद, राज्यसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि  जोगाराम पटेल संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री, विधायक अतुल भंसाली,महापौर सुश्री वनिता सेठ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के साथ राजेंद्र बोराणा, कमलेश पुरोहित, राजेश जोशी,नरेश जोशी अनिल जोशी, मुरली गंगवानी, गोपी जनवानी सम्मानित करेंगे। यह आयोजन सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत संत नामेदव ट्रस्ट, सिन्धी गुरुसंगत दरबार सो. की संयुक्त मेजबानी में होगा। इसके अलावा संत नामदेव ट्रस्ट के ट्रस्टीगण वासुदेव खेतानी, रमेश खेतानी, कमलेश खेतानी, भरत आवतानी अतिथियों का पुरजोर स्वागत करेंगे। समाजसेवी इन्द्रकुमार टहिल्यानी, किशोर चंगुलानी, अशोक खानचन्दानी, गिरीश चंदानी, लखपत धनकानी, राजकुमार माखीजा, नारायण सोनी, मदन आईदासानी, गणेश बिजाणी, हरीश कारवानी, लखमीचन्द किशनानी, तीर्थ डोडवानी, सुनील गीरचन्दनी, प्रभु गंगवानी, सुरेश पी, खेतानी, नंदलाल राणे, के, डी इसरानी, नारायण खटवानी, दीपक मोरदानी, अशोक मूलचन्दानी, कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, जेठानन्द लालवानी, योगेश चंगुलानी, प्रकाश बुलचंदानी, प्रदीप वरदानी, घनश्याम आसवानी, मनोज पंजाबी, रमेश जानायानी, लक्ष्मण शर्मा, प्रदीप कोटवानी, विशाल सोनी, हिमांशु लखानी, विवेक जेठानी को भी जिम्मेदारी दी गई है और समाज के पार्षद - पायल-हेमू जानयानी, सुनील राजू सम्भवानी, नरेन्द्र फिथानी के साथ साथ पूनम मोतियानी, काजल बुलचंदानी व समस्त महिला मंडल की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!