Dark Mode
जोधपुर; लाडो उत्सव के माध्यम से बेटियों को दिया गया सम्मान

जोधपुर; लाडो उत्सव के माध्यम से बेटियों को दिया गया सम्मान

लाडो योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

जोधपुर। लाडो प्रोत्साहन योजना की सफलता का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नरबदेश्वर महादेव मंदिर, शिवनगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र झालामंड में महिला अधिकारिता विभाग, जोधपुर द्वारा लाडो उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव की भावना से जोड़ना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के जेंडर विशेषज्ञ कानाराम सारण ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना 1 अगस्त 2024 को लागू की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सम्मान में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक स्तर की पढ़ाई और 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 1.50 लाख की राशि 7 किश्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से दी जाती है।

योजनान्तर्गत देय सात किश्तों का विवरण इस प्रकार है:
1. बालिका के जन्म पर (पात्र चिकित्सा संस्थान में)
2,500/-2. प्रथम जन्मदिन और पूर्ण टीकाकरण पर: 2,500/
3. प्रथम कक्षा में प्रवेश पर (राजकीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय में): 4,000/
4. कक्षा 6 में प्रवेश पर: 5,000/
5. कक्षा 10 में प्रवेश पर: 11,000/
6. कक्षा 12 में प्रवेश पर: 25,000/
7. स्नातक उत्तीर्ण एवं 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर: 1,00,000/
कार्यक्रम में विभाग द्वारा आठ नवजात बालिकाओं का केक कटवाकर जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही बधाई संदेश कार्ड, संकल्प पत्र प्रदान किए गए और बालिकाओं के परिजनों को योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में साथिन संगीता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता, बालिकाओं के अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। विभाग की संरक्षण अधिकारी सुनीता बेनिवाल ने बताया कि योजना के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग की पर्यवेक्षकों द्वारा ब्लॉक स्तर पर जाजम बैठकों, ग्राम पंचायत स्तर पर लाडो जन्मोत्सव, बधाई संदेश वितरण, जनजागरूकता कार्यक्रमों आदि के माध्यम से लाडो उत्सव व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!