Dark Mode
जोधपुर डिस्कॉम जोनल चीफ इंजीनियर ने किया बुचकला जीएसएस का निरीक्षण

जोधपुर डिस्कॉम जोनल चीफ इंजीनियर ने किया बुचकला जीएसएस का निरीक्षण

पीपाड़ शहर. सबडिवीजन पीपाड़ शहर के बुचकला जीएसएस पर सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम के जोनल चीफ इंजीनियर एमएस चारण ने बुचकला जीएसएस पर जोधपुर डिस्कॉम के पहला पायलट प्रोजेक्ट के तहत हो रहे अर्थिंग का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञात रहे पुरे जोधपुर डिस्कॉम में पहला केमिकल युक्त अर्थिंग हो रहा है जो अर्थ रजिस्टेंस की वैल्यू कम करने के लिए भांवरिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किये जा रहे अर्थिंग कार्य का निरीक्षण करके निर्देश दिए है। कर्मचारी नेता जितेन्द्र जाखड़ ने एसई से बुचकला जीएसएस यार्ड पर लाईटें लगवाने कि मांग की गई जिस पर एसई ने जल्द ही जीएसएस परिसर में लाईटें लगवाने का आश्वासन दिया। इस दोरान जोधपुर डिस्कॉम के जोनल चीफ इंजीनियर चारण के अलावा एसई जोधपुर एमएम सिंघवी एसई एमएंडपी एन के माथुर अधिशाषी अभियंता बिलाड़ा अमित सियारा सहायक अभियंता आशाराम सुरेन्द्र सेंवर कनिष्ठ अभियंता जमालुद्दीन शिवानी निहालिया इंजिनियर सुपरवाइजर रामकिशोर जाखड़ प्रोजेक्ट मैनेजर देवेन्द्र सिंह बुचकला सरपंच प्रतिनिधि रतनाराम गोदारा बुचकला जीएसएस इंचार्ज अशोक खोजा जितेन्द्र जाखड़ रामदीन मुण्डेल सहित डिस्कॉम अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!