Dark Mode
जोधपुर : जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 

जोधपुर : जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 

जोधपुर। 69वी जिला स्तरीय 17 और 19 वर्ष छात्र/छात्रा राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोइंतरा के तत्वाधान में जोधपुर मार्क्समैन एकेडमी डीगाड़ी में किया गया l निर्णायक वीरेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में जोधपुर जिले की 47 स्कूलों के 264 प्रतिभागियों ने क्रमश: पिस्टल, एयर राइफल और ओपन राइफल इवेंट में भाग लिया l छात्र वर्ग 17/19 में कृष्णवर्धन, लक्ष्य, देवेंद्र, स्पर्श, सुशील,आशीष ने स्वर्ण पदक, याज्ञवेंद्र, हर्षित, भोमसिंह, साहिलअली भानुप्रताप, हेमेंद्र ने रजत पदक, सांगसिंह,कार्तिक, दिवेश, पूर्वांश,आदित्य, तेजपाल ने कांस्य पदक हासिल कियाl वहीं छात्रा वर्ग 17/19 में लक्षिता, दिव्या, हिमांशी, रितिका, प्रियंका, अविता ने स्वर्ण पदक, लक्षिता, अंजलि, अस्मिता, रिंकू कंवर, सुमन, जिया ने रजत पदक, दिव्यांशी, आनिया, दृष्टि, ज्योति, दिव्या, रिद्धि ने कांस्य पद प्राप्त कियाl इस मौके पर मुख्य अतिथि सुमित्रा पंवार उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.), विशिष्ट अतिथि डॉ.गुमान सिंह जोधा और डॉ. छोटू सिंह भाटी बुचेटी, प्रतियोगिता सांयोजक खुशमणि क्वात्रा थेl मंच संचालन वीरेंद्र सिंह गोटन ने किया l इस मौके पर महावीर सिंह ज्याणी,करण सिंह बुचेटी, जितेंद्र सिंह नरूका, भूपेंद्र सिंह सांकड़ा,छत्रपाल सिंह हमीरा, राजेंद्र सिंह डाबड़ी,कुलदीप सिंह दूजोद, निर्मल सिंह ज्याणी, लव शेखावत,रितेश विश्नोई, भुवनेश परिहार, बजरंग सिंह,नरवीर सिंह सियारा, विक्रम सिंह नरूका, भूपेंद्र सिंह इंद्रोका, प्रदीप सिंह बासनी भाटियां सहित कई शारीरिक शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!