जोधपुर : जिला आट्या पट्या संघ जोधपुर कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
जोधपुर। 14 सितंबर 2025 जिला आट्या पाट्या संघ जोधपुर के चुनाव, चुनाव अधिकारी श्रीमान जगदीश चौधरी के तत्वाधान में किया गया। श्री सरस्वती बाल वीणा भारती सीनियर सैकंडरी विद्यालय, सूरसागर, जोधपुर में चुनाव सर्व सम्मति से हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह पंवार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, चंद्र सिंह, सचिव भूराराम चौधरी, संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह गहलोत,विशन सिंह प्रजापत, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु पंवार निर्वाचित हुए। जिला ओलंपिक जोधपुर के अध्यक्ष पूनम सिंह शेखावत व राजस्थान आट्या पाट्या के पर्यवेक्षक खुमाराम चौधरी रहे ।