Dark Mode
जोधपुर : झाडीयों एंव दलदल मे फंसी मछलियो को  नाडी मे छोडा

जोधपुर : झाडीयों एंव दलदल मे फंसी मछलियो को  नाडी मे छोडा

जोधपुर। कामधेनु जन कल्याण संस्थान नान्दङी द्वारा जारी गौ एवं वन्य जीव संरक्षण अभियान के तहत नान्दङी गांव के पास जोजरी नदी के बहाव क्षेत्र के अन्दर दलदल मे फंसने के कारण तड़प रही 40 मछलियो को मगरा पुंजला स्थित राम तलाई नाडी में छोङा। संस्थान के प्रवक्ता किशनलाल लखारा ने बताया कि बरसात के मौसम मे पानी के बहाव के साथ मछलिया इन झाडीयो एंव दलदल के गड्डो मे आ जाती है निकटतम नान्दडी गांव की नाडी का पानी बढते हुए भूजल स्तर एंव केमिकल के कारण विषाक्त होने पर इन्हे आसपास के बडे तालाब एंव नाडी मे छोडना पडता है कई बार स्थानीय क्षेत्रवासी अपने गांव के तालाब तथा नाडी मे मछलिया नही छोडने देते है इस स्थिति मे कइ मर्तबा संस्थान की रेस्क्यू टीम को विरोध का भी सामना करना पडता है इस पुनीत कार्य मे किशनलाल लखारा करणसिंह खिची राजेन्द्रसिंह पङिहार अभिषेक सुमेरसिंह पंवार भंवरसिंह राठौड भूपेन्द्र ठिंगला  ने सहयोग प्रदान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!