Dark Mode
जोधपुर : राजकीय चिकित्सालय को भेंट किया फर्नीचर

जोधपुर : राजकीय चिकित्सालय को भेंट किया फर्नीचर

जोधपुर। जीनगर समाज के युवा व्यवसायी प्रकाश सांखला एवं हरीश सांखला ने राजकीय श्री प्रभुतानंद जिला चिकित्सालय प्रतापनगर में फर्नीचर भेंट किया। जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह और नर्सिंग ऑफिसर मनोज सिंह चौहान द्वारा नवनिर्मित चिकित्सालय में विभिन्न प्रकार के फर्नीचर की आवश्यकता प्रकाश सांखला के समक्ष जताई थी, जिसे उन्होंने इस सामग्री को भेंट कर पूरा किया। सांखला बंधुओं ने चिकित्सालय को दो फ्रिज, पांच टेबल, पांच अलमारी, पांच रैक, साठ प्रतिक्षा चेयर और दस ऑफिस चेयर सहित जिला चिकित्सालय की आवश्यकता के अनुरूप भेंट किया। इस अवसर पर खींवराज हैंडीक्राफ्ट से प्रवीण सिसोदिया, नितेश चौहान, महेन्द्र पंवार, जीनगर समाज संयुक्त महासभा के अध्यक्ष जानकीदास चौहान, संरक्षक पूनमचंद डाबी और चिकित्सालय से डॉ. दुर्गेश भाटी, डॉ. रिचा बिस्सा, डॉ. अभीषेक वल्लभ व्यास, नर्सिंग अधिक्षक विनिता त्यागी, नर्सिंग ऑफिसर दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!