Dark Mode
जोधपुर : गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

जोधपुर : गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

जोधपुर। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पुरानी लोको कॉलोनी, जोधपुर में आयोजित गरबा उत्सव मंगलवार रात देर तक उल्लास और उमंग रंग में सराबोर रहा। पारंपरिक लोक धुनों और आधुनिक संगीत के संगम पर सजे इस आयोजन में कॉलोनीवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ अम्बे की ज्योति प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाएँ और बालिकाएँ पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी मंच पर पहुँचीं और गरबा नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा और डांडिया की ताल पर थिरकते कदमों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। स्थानीय कॉलोनी की महिला समिति द्वारा इस आयोजन का संचालन किया गया। कॉलोनी की महिलाओं ने माँ दुर्गा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।" प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि लोको कॉलोनी में गरबा उत्सव की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है। आज नवरात्रा का समापन सभी को प्रसादी बांटकर किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!