Dark Mode
जोधपुर : नाच-17 का धमाकेदार ग्रांड फिनाले, फैशन शो का बिखरा जलवा

जोधपुर : नाच-17 का धमाकेदार ग्रांड फिनाले, फैशन शो का बिखरा जलवा

जोधपुर। चैनल 24 प्लस न्यूज की ओर से आयोजित सनसिटी के सबसे बड़े डांसिंग फेस्टिवल नाच-17 का ग्रांड फिनाले में फाइनलिस्ट ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ग्रांड फिनाले की शुरूआत सेलिब्रिटी गेस्ट इंटरनेशनल डांस फेम रवि-पिंटू, समाजसेविका कौशल्या अग्रवाल, जजेज डॉ पीयूश्री शुक्ला, सूर्यसिंह सांखला, मनीषा वर्मा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन से की। इसके बाद शुरू हुआ फाइनलिस्ट की प्रस्तुतियों का सिलसिला। अपनी प्रस्तुति से फाइनलिस्ट ने रंग जमा दिया। दर्शकों की हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ऐसा रंग जमा कि, हर कोई झूमता नजर आया। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम मंे महापौर कुंती देवड़ा परिहार, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा, अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। चैनल हैड अजय अस्थाना, डेन प्रबंधक राजेन्द्रसिंह खींची और अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर शिल्पा नेगी ने किया। 

अब स्टेट लेवल पर हो नाच- शेखावत

नाच-17 के ग्रांड फिनाले में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत फाइनलिस्ट की परफोर्मेंस देखकर खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, 17 साल के शानदार सफर के बाद अब इस इवेंट को स्टेट लेवल का कर देना चाहिए। प्रत्येक डिस्ट्रिक्ट हैडक्वार्टर पर राउंड हों और ग्रांड फिनाले जोधपुर में करवाया जाये। 

फैशन का है ये जलवा- नाच के ग्रांड फिनाले में रैम्प पर फैशन का खूब जलवा बिखरा। निफ ग्लोबल की ओर से प्रस्तुत फैशन शो के पहला राउंड फंगल ब्लूम में डिजाइनर साक्षी कुमारी के कलेक्शन का मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे राउंड नव-बाग में डिजाइनर तनुश्री जैन और हनुसूर्या के कलेक्शन को रैम्प पर उतारा गया। निफ ग्लोबल सेंटर डायरेक्टर नवीन मोहनोत के निर्देशन में हुए फैशन शो के दौरान खूब तालियां बजीं।

ये रहे विजेता/उपविजेता

ग्रुप-ए- रिद्धि शर्मा- विनर, ख्याति दुबे- फर्स्ट रनर अप, वंशिका कंवर- सैकिण्ड रनर अप 

ग्रुप-बी- आरिज राजा- विनर, आयशा थामेट- फर्स्ट रनर अप, हर्षाली सोलंकी- सैकिण्ड रनर अप 

ग्रुप-सी- शेखर विश्नोई- विनर, सिद्धि तिवारी- फर्स्ट रनर अप, फाल्गुनी लालवानी- सैकिण्ड रनर अप 

ग्रुप-डी- विशाल राजपूत- विनर, एच2ओ- फर्स्ट रनर अप, सौम्या खत्री- सैकिण्ड रनर अप

ग्रुप-- आर्यन-आदित्य सेठ- विनर, सोनल नायक-वंदिता जैन- फर्स्ट रनर अप, क्रिश दाधीच-आरव दाधीच- सैकिण्ड रनर अप

ग्रुप-एफ- आलमा मेटर ग्रुप- विनर, स्ट्रीट बॉयज- फर्स्ट रनर अप, वीडीएस गर्ल्स क्रू- सैकिण्ड रनर अप 

ग्रुप-जी- गुमार कंवर- विजेता, मोनिका शर्मा- फर्स्ट रनर अप , भगवती शर्मा- सैकिण्ड रनर अप,

स्टार ऑफ दी नाच- विशाल राजपूत

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!