Dark Mode
जोधपुर : जांगिड़ जिला सह कोषाध्यक्ष बने महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन के

जोधपुर : जांगिड़ जिला सह कोषाध्यक्ष बने महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन के

जोधपुर। जिला शाखा के तहत, सामाजिक उत्तरदायित्व और गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद एडवोकेट की अनुशंसा पर जोधपुर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष के रूप में मैं राजेश सारस्वत यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं कि महेंद्र राज जांगिड़ को जोधपुर जिला सह कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र राज जांगिड़ सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्होंने सदैव राष्ट्र निर्माण, ग्रामीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण एवं गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि महेंद्र राज जांगिड़ अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण से करेंगे। महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन, सत्य, अहिंसा और सेवा की भावना के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास की किरण पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है, और यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगी। हम महेंद्र राज जांगिड़ को उनकी नियुक्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!