जोधपुर : जेडीए द्वारा शिविर में 100 से अधिक पट्टों का वितरण
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयुक्त उत्साह चौधरी के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में शहरी सेवा शिविर-2025 में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूटों एवं रियायतां का लाभ प्रदान करते हुए आमजन के विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को जोन-01, 03, 04, 05 एवं 06 के विभिन्न गांवों हेतु आयोजित शिविर के दौरान 100 से अधिक पट्टे जारी किए गए। प्राधिकरण उप सचिव एवं नोडल अधिकारी शहरी सेवा शिविर कंचन राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं में पट्टा जारी करने, प्राधिकरण की योजनाओं में पट्टा जारी करने एवं अन्य प्राप्त प्रकरणों सहित कुल 150 प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही की गई, जिसमें से प्राधिकरण द्वारा कुल 103 पट्टें, नाम हस्तांतरण के 14 प्रकरणों, उपविभाजन व पुनर्गठन के 10 प्रकरणां सहित कुल 135 प्रकरणों को निस्तारित करते हुए आमजन को राहत प्रदान की गई। प्राधिकरण द्वारा सोमवार, 06 अक्टूबर को जोन-2 के ग्राम ढण्ढ, गुड़ा विश्नोईया, मोडी जोशियां, पेशावास, मोडी सोथरा, श्री जम्भेश्वर नगर, जोन-3 के ग्राम सालावास, तनावडा, जोन-4 के ग्राम चौखा एवं अन्य, जोन-5 के ग्राम जोलियाली, पोपावास एवं जोन-6 के ग्राम पूंजला तथा मंगलवार, 07 अक्टूबर को जोन-1 के ग्राम बनाड़, मोरटूका, पिथावास, जाटियावास, डोलिया, कुकण्डा, देवलिया, अलकदड़ा, जोन-3 के ग्राम सांगरिया व अन्य खसरे, जोन-4 के ग्राम चौखा, रोहिला कला, कराणी, जोन-5 के ग्राम गेंवा, बड़ली एवं जोन-6 के ग्राम खोखरिया हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।