Dark Mode
जोधपुर : ग्राम करवड में जेडीए की भूमि अतिक्रमण मुक्त

जोधपुर : ग्राम करवड में जेडीए की भूमि अतिक्रमण मुक्त

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध कॉलोनियों, सड़क मार्गाधिकार व हरित पट्टी के अतिक्रमणों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण दस्ते द्वारा शुक्रवार को ग्राम करवड में प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण उपायुक्त जोन-06 दिनेश कुमार मीणा एवं तहसीलदार जोन-06 डॉ. हंसराज राठौड के निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक टीम द्वारा ग्राम करवड के खसरा संख्या 410, 411 व 412 का मौका निरीक्षण करते हुए प्राधिकरण की लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध रूप से पत्थर की पट्टियां व तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को 04 जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। जेडीए दस्ते द्वारा अतिक्रमी को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नही करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी जोगेन्द्रसिंह चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक जेडीए अनिल कुमार शर्मा व योगेश गहलोत, पटवारी जेडीए शिवराज मय जेडीए दस्ते मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!