जोधपुर : डाडिया की खनखनाहट के साथ जॉइंट्स ग्रुप का गरबा महोत्सव संपन्न
जोधपुर। जॉइंट्स ग्रुप आॅफ जोधपुर का दो दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। सह संयोजक सुरेश परीहार ने बताया स्थापना नवरात्र पर सोमवार को गरबा महोत्सव जॉइंटस परिवार की ओर से आरती कर शुभारंभ किया गया। गरबा महोत्सव के अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली थे। गरबा महोत्सव में जॉइंटस परिवार के सदस्यों ने आयोजित किया। इस अवसर पर जांइटस के सभी पदाधकारी व सदस्य मौजूद रहे। अमर सिंह लोदा ने बताया की कार्यक्रम में करीब 500 से ज्यादा सदस्य और परिवार के लोगों ने भाग लिया। गरबा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को जांइटस के सभी सदस्य अपने परिवार सहित गरबा डांस किया। गरबा महोत्सव जॉइंटस परिवार द्वारा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत बंसल डीसीपी जोधपुर, रविंद्र बोथरा को प्रताप नगर मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि घनश्याम ओझा पूर्व महापौर जोधपुर नगर निगम हंसराज बाहेती, प्रामोद डांडिया, खेमचंद खत्री, मौजूद रहे। गरबा महोत्सव में विजेताओं को ग्रुप की तरफ से प्रोत्साहित किया गया।