Dark Mode
जोधपुर : करणसिंह उचियारङा ने धवा क्षेत्र का दौरा कर आमजन से की मुलाकात 

जोधपुर : करणसिंह उचियारङा ने धवा क्षेत्र का दौरा कर आमजन से की मुलाकात 

जोधपुर। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव करणसिंह उचियारङा ने शुक्रवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र के धवा,सिणली व गोदावास गांव का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए विभिन्न शोक सभाओ में शिरकत कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की । करणसिंह उचियारङा ने धवा के वरिष्ठ नेता मदनसिंह राजपुरोहित के निधन होने पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सिणली में परीक्षितसिंह के माताजी के देवलोकगमन होने पर उनके निवास स्थान पर आयोजित शोक सभा में शिरकत कर श्रद्धांजली अर्पित की । वार्ड नंबर 15 के पार्षद महेंद्र बेनीवाल के दादी के स्वर्गवास होने पर उनके गोदावास आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  इस दौरान राज्य गौसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित,हुकमसिंह अजीत,धवा पूर्व सरपंच मूलाराम ढाका,सिणली सरपंच श्रवण मेघवाल व गंगाराम गोदारा धवा सहित कई गणमान्य व वरिष्ठजन मौजूद थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!