जोधपुर : दशहरा महोत्सव को लेकर महापौर उत्तर ने रामरथ रूट का किया निरीक्षण
- आमजन से भी लिया फीडबैक
- निगम अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जोधपुर। नगर निगम की ओर से विजयादशमी पर आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर गुरुवार को महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारियों ने राम रथ सवारी के रूट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही आमजन से भी मुलाकात कर मेले की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। महापौर ने फतेहपोल से लेकर जालोरी गेट तक के रूट का निरीक्षण किया। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व पर फतेहपोल से श्री रामलीला मैदान ( रावण चबूतरा) तक भव्य शोभायात्रा के साथ रामरथ की सवारी रवाना होगी। इस दौरान रूट की सफाई, सीवरेज, रोड लाइट, सड़क पेच वर्क की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता थी उन स्थानों को चिन्हित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शहर के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की और मेले के सफल आयोजन के संबंध में उनसे फीडबैक लिया है। महापौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां पाई गई है , उन कमियों को आगामी तीन दिन में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष उत्तर शैलजा परिहार, उपायुक्त ललित सिंह, पार्षद सुष्मिता ओझा, पार्षद राकेश कल्ला, पार्षद जाफरान, एक्सईएन संदीप माथुर, एक्सईएन जितेन्द्र , एईएन रमेश, जेईएन गिरीश पुरोहित, पारसमल पुरोहित, मुख्य सफाई निरीक्षक अपूर्व पुरोहित, दीपक गूंद सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे ।