जोधपुर: पीड़ित-प्रतिकर योजना के तहत बैठक आयोजित
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा शुक्रवार को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश), जोधपुर जिला पूरण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा किया गया। बैठक में पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत, जिला प्राधिकरण को प्राप्त विभिन्न प्रकरणों में प्रतिकर स्कीम के तहत अवॉर्ड पारित किया गया। बैठक में पदेन सदस्यों के रूप में न्यायपालिका से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर जिला मती करूणा शर्माः अध्यक्ष, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन रतनाराम ठोलिया एवं लोक अभियोजक चौनसिंह गहलोत उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर जोधपुर शहर-प्रथम, उदयभानु चारण; अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लाखावत उपस्थित रहे तथा जिला कलेक्टर, फलोदी मती श्वेता चौहान एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, फलोदी ब्रजराजसिंह जरिये वीडियो कॉन्फ्रेसिंग उपस्थित रहे।