जोधपुर : तेरापंथ युवक परिषद, सरदारपुरा द्वारा मेगा वाहन रैली का आयोजन
जोधपुर। तेरापंथ युवक परिषद, सरदारपुरा द्वारा आगामी 17 सितम्बर को होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के जागरूकता अभियान के अंतर्गत 14 सितम्बर को एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के राज्य प्रभारी कैलाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ आईजी एम. एल. गर्ग, माननीय पूर्व न्यायमूर्ति एवं मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन गोपालकृष्ण व्यास,नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशक घनश्याम सोनी, महापौर विनीता सेठ तथा देवेन्द्र जी जोशी (विधायक, सूरसागर), महापौर वनिता सेठ,आदर्श शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों की आगवानी तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा की गई। रैली का शुभारंभ अशोक उद्यान से अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली आईटीआई सर्कल, शास्त्री सर्कल, एमडीएम हॉस्पिटल, नेहरू पार्क, महावीर कॉम्प्लेक्स, जलोरी गेट, बंबई मोटर्स चौराहा होते हुए एएसजी हॉस्पिटल पर सम्पन्न हुई। रैली में सबसे आगे बीएसएफ के जवानों ने भागीदारी की, जिनके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, हेलमेट वर्ल्ड के राइडर्स, राजस्थान जीप क्लब के सदस्य, कृषि महाविद्यालय, बसंत हैंडीक्राफ्ट्स, रॉबिनहुड आर्मी, इंसानियत ग्रुप, रोटरी क्लब ऑफ आर्य, जेसीआई युवाशक्ति, जेआईईटी मेडिकल कॉलेज, लघु उद्योग भारती, फाइनेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया, जाइंट्स ग्रुप ऑफ लेडीज, ट्रेकिंग ट्रेल्स, इंसानियत ग्रुप, स्काईमीडिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया। यातायात पुलिस व प्रशासनिक सेवाओं ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस रैली के मुख्य प्रायोजक एएसजी हॉस्पिटल, जोधपुर रहे तथा रिफ्रेशमेंट पार्टनर जोधपुर स्वीट्स रहे। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक रक्तदान का संदेश पहुँचाना और उन्हें रक्तदान हेतु प्रेरित करना रहा। इसके अलावा नेत्रदान, नशा मुक्ति , आदि की तख्तियां, व संगीत लगाकर प्रेरणा दी गई, आगामी ब्लड डोनेशन कैंप का मुख्य प्रायोजन भंवरलाल सुंदर देवी कोठारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जोधपुर में 40 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ सभा, तेरापंथ कन्या मंडल सहित अनेक संस्थाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंसुख जी संचेती ने दिया, जबकि महावीर सा चोपड़ा ने सभी संगठनों का परिचय कराया। संयोजक धीरज जी बेंगाणी ने भारत के वीर के बारे में जानकारी दी। सभा अध्यक्ष सुरेश जी जीरावाला, दिनेश जी कोठारी, प्रकाश जी जीरावाला, नवकार गोठी, ने भी अपने विचार साझा किए। संचालन प्रियांका जी सेन ने किया। मुख्य अतिथि बीएसएफ आईजी एम. एल. गर्ग ने ब्लड डोनेशन कैंप को समाजोपयोगी बताते हुए सराहना की। तथा न्यायाधिपति श्री गोपाल कृष्ण व्यास ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की । इस आयोजन के फूड पार्टनर जोधपुर स्वीट था। अंत में ए एस जी अस्पताल के डॉ. वत्सल्य एवं डॉ. यशवर्धन, शक्ति सिंह, महेश जी तथा देव तातेड ने पधारे हुए अभी आगंतुकों ने धन्यवाद ज्ञापन किया।