Dark Mode
जोधपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण

जोधपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण

जोधपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर शनिवार को जोधपुर प्रवास पर रहीं। अपने दौरे के दौरान वे सुबह सेंट्रल जेल पहुंची। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं के प्रति बुरी सोच में बदलाव नहीं आता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और कानून अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन समाज में व्याप्त संकीर्ण मानसिकता महिलाओं की प्रगति में बाधक बनती है, जिससे अनेक बार महिलाओं का अपमान सहन करना पड़ता है और उनके अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में सबसे जरूरी है कि समाज स्तर पर ही सोच बदलने की प्रक्रिया शुरू हो। राहटकर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पुलिस को और भी अधिक संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। वहीं, महिलाओं द्वारा आपराधिक कदम उठाए जाने के मामलों पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछेक घटनाओं के आधार पर महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन वास्तविक पीड़ित महिलाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाना चाहिए, जिन पर अत्याचार हो रहा है।

राहटकर ने जोधपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में महिला कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत,महिला जेल डिप्टी जेलर लीला प्रजापत से भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला बंदियों को उनके कानूनी अधिकार समझाते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में शिकायत करने से न डरें। निरीक्षण से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक कलक्टर( $फास्ट ट्रैक )जोधपुर मधुलिका सिंवर,उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग जोधपुर समदरसिंह भाटी, सहित जिला प्रशासन ,पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!