जोधपुर : ममता शर्मा को पीएचडी की उपाधि
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की शोधार्थी ममता शर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “शिक्षा स्नातक स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग करने वाले तथा कोचिंग नहीं करने वाले प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा दुश्चिंता एवं समय प्रबंधन का अध्ययन” विषयक शोध प्रबंध शाह गोवर्धन लाल काबरा शिक्षक महाविद्यालय के सह-आचार्य डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निर्देशन में पूर्ण किया है।