जोधपुर : गीतों का काव्य कलश 21 सितंबर की शाम
जोधपुर। अनुराधा आर्ट्स और सृजना के संयुक्त तत्वावधान में इस बार का काव्य कलश कार्यक्रम रविवार, 21 सितंबर की शाम 6 बजे लव-कुश के सभागार में आयोज्य है । इस बार आप राष्ट्रीय स्तर के गीतकार मेरठ के डॉ राजीव राज के मधुर गीत सुनेंगे । साथ ही ख्यातनाम गीतकार श्रीमती विद्या भंडारी के गीत और कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ राम अकेला की कविताएँ भी सुनेंगे । सृजना की अध्यक्ष सुषमा चौहान ने बताया कि काव्य कलश कार्यक्रम के माध्यम से अनुराधा आर्ट्स और सृजना जोधपुर के श्रोताओं को राष्ट्रीय स्तर के गीतकार और स्थानीय गीतकारों को नियमित रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।