जोधपुर : जीनगर समाज के प्रतिभशाली सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन
जोधपुर। जीनगर समाज के सभी महानुभावों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनन्दन एवं शुभकामनाएं। अत्यन्त हर्ष के साथ अधिकारिक रूप से सूचित किया जाता है कि जीनगर शिक्षा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में जोधपुर शहर के निवासी व अध्यनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 43 वां प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2025 आयोजित किया जा रहा है इसके साथ ही जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत जीनगर समाज की आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बालिकाओं को वर्ष 2025 में ’’उच्च शिक्षा’’ हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में चयनित बालिकाओं को समारोह में रूपये 5000 की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को एक-एक टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। समारोह का आयोजन दिनांक 05 अक्टूबर 2025, रविवार समय-प्रातः 11 बजे महिला पी.जी. महाविद्यालय प्रताप नगर रोड़, जोधपुर में होगा। आवेदन पत्र समिति के पदाधिकारियों, प्रताप नगर के तीन ई-मित्र तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से प्राप्त करने व जमा करने की व्यवस्था की गयी है। जिसकी विस्तृत सूचना व आवेदन पत्र मय दिशा-निर्देश संलग्न किये जा रहे है। अतः समारोह में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।