Dark Mode
जोधपुर: रूडिप जागरूकता कार्यक्रम विकास कार्यों में जन सहभागिता के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर: रूडिप जागरूकता कार्यक्रम विकास कार्यों में जन सहभागिता के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी जोधपुर अधीक्षण अभियंता श्री शिव राम सोनी के निर्देशन में लखारा बाजार वार्ड नं. 30 में परियोजना के विकास कार्यों पर लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लक्षित समूह बैठक में रूडिप परियोजना के अन्तर्गत शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग व रख-रखाव के बारे में चर्चा की। सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने बताया कि सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट प्रवाहित नहीं करें। घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर ना डालें। कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें, शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनानें में अपना योगदान दें । रूडिप कैप से ए.एस.डी. श्री धीरेन्द्र वैष्णव नें उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए परियोजना से संबधित शिकायत अथवा सुझाव के लिए टोल फ्री नम्बर के बारे में अवगत करवाया साथ ही पम्पलेट वितरित किये गये। इस अवसर पर संवेदक फर्म मेसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड से एस.ओ.टी लक्ष्मि सैनी, मुनालाल, कमलेश तथा स्थानीय जागरूक महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!