जोधपुर : श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में सावन महोत्सव मनाया
जोधपुर। पृथ्वीराज नगर विकास समिति द्वारा गत 16 वर्षों से संचालित महारानी पार्क परिसर स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर में सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर महादेव परिवार का विशेष शृंगार किया गया। पंडित यशवंत व्यास ने शाम को महाआरती की। इसके बाद प्रसादी वितरति की गई। इस अवसर पर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र भंसाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बजारी, उपाध्यक्ष महेशचंद्र त्यागी व महावीर सिंह सोढ़ा, सचिव मुकेश दवे, कोषाध्यक्ष मुकेश चौपड़ा, सांस्कृतिक सचिव डूंगरराम गौड़, संगठन सचिव श्रेयांस भंसाली, समिति संरक्षक मेजर अभय सिंह राठौड़, संरक्षक राव कानसिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजन भार्गव, जितेंद्र जोशी, वीरेंद्र सिंह गहलोत व सुगन सिंह भाटी आदि मौजूद थे। महिलाओं में सुजाता भंसाली, विनीता भंसाली, सरजू बजारी, अन्नु भाटी, अंजलि राठौड़, दीपशिखा राठौड़, शोभा चौहान, पुष्पा गौड़ सहित अन्य मातृशक्ति व क्षेत्रवासी मौजूद थे।