Dark Mode
जोधपुर  : स्व.श्री एन.के.मेहता को समर्पित गोष्ठी

जोधपुर  : स्व.श्री एन.के.मेहता को समर्पित गोष्ठी

जोधपुर | श्री मेहता का गत् 11जून को निधन हुआ था, उनकी प्रथम मासिक पुण्य-तिथि के अवसर पर अडवानी दंपति ने एक साहित्यिक व स॔गीतमय सुरमई काव्य स॔ध्या का आयोजन अपने निवास पर रखा,जिसमें नगर के दर्जन भर मंझे हुए काव्य-प्रेमियों और कला पारखियों ने अपने-अपने कलाम से महफिल में चार चांद लगा दिए। स्व. श्री मेहता को पुष्पाहार पहनाने एव॔ उपस्थित साधकों द्वारा उन्हें श्रद्धा- सुमन अर्पित करने के पश्चात् श्याम गुप्ता 'शान्त' ने भविष्य में संस्था की गतिविधि बाबत एक रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसके अनुसार स्व.श्री मेहता के स्थान पर श्रीमती अनुराधा अडवानी को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात श्री मेहता की एक कविता के अंश का पाठ करने के बाद गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में नंद किशोर भाटी, असरार 'आहिल', एन.के.कोठारी,पंकज 'बिंदास' और दीपिका 'रूहानी' ने पुराने दिलकश फिल्मी नगमे सुनाकर माहौल को अपने नाम कर लिया। उसके बाद के दौर में वरिष्ठ शायर अशफ़ाक अहमद फौजदार, श्याम गुप्ता 'शान्त', एन.डी.निंबावत, असरार 'आहिल', ओमप्रकाश गोयल, डॉ.तृप्ति गोस्वामी, नीलम व्यास और डॉ.उमेश दाधीच की पुरकशिश रचनाओं ने काव्य-रस का प्याला जैसे श्रद्धेय मेहता के श्री चरणों में उंड़ेल दिया। काव्य-प्रेमियों ने ढाई घंटे तक महफ़िल को अपने आग़ोश में बांधे रखा। पाक. शायर मुमताज सा. की गज़ल -"परदा-ए-ज़हन से एक साया गुज़र जाता है, एक पल को मेरा दिल जैसे ठहर जाता है.." को अपना मधुर कण्ठ देकर श्रीमती अनुराधा अडवानी ने गज़ल के अशआर में अपनी आवाज का जादू भर दिया। नरेन्द्र अडवानी के आत्मीय- आतिथ्य में उक्त आयोजन का सफल संचालन संस्था के सचिव अशफ़ाक अहमद फौजदार ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!