जोधपुर : एनएफआईआर के अधिवेशन में शर्मा व सिंह सीडब्ल्यूसी मेंबर बने
जोधपुर। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मैन एनएफआईआर का अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एनएफआईआर के अधिवेशन में यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा व मंडल सचिव एनजे सिंह को एनएफआईआर का सीडब्ल्यूसी मेंबर मनोनीत किया गया। कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने बताया अधिवेशन में रेलवे में ओपीएस लागू करने, निजीकरण पर रोक सहित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में रेलकर्मियों की विभिन्न मांगो पर रणनीति तय की गई। एनएफआईआर के अधिवेशन में जोधपुर मंडल से सुल्तान मीना, राजेश शर्मा, ललित गर्ग, कानाराम पटेल, केके मीना,सहित बडी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया। अधिवेशन में भाग लेकर जोधपुर पहुंचने पर यूपीआरएमएस के पदाधिकारियों का रेलकर्मियों ने स्वागत किया।