Dark Mode
जोधपुर : इस बार 'काव्य कलश' में डॉ रमा सिंह और सत्यदेव  संवितेन्द्र 

जोधपुर : इस बार 'काव्य कलश' में डॉ रमा सिंह और सत्यदेव  संवितेन्द्र 

जोधपुर। अनुराधा आर्ट्स और कला साहित्य संस्कृति विमर्श मंच जोधपुर की ओर से इस बार 'काव्य कलश' की अगली कड़ी शनिवार की शाम 5:00 बजे लव-कुश सभागार,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित होगी ।अनुराधा अडवानी ने बताया कि 'काव्य कलश' के अंतर्गत हर कड़ी में एक राष्ट्रीय स्तर के गीतकार और एक स्थानीय गीतकार के रचनाओं  की प्रस्तुति होती है । इसके अंतर्गत इस बार राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. रमा सिंह, दिल्ली के साथ स्थानीय गीतकार सत्यदेव  संवितेन्द्र अपने गीत प्रस्तुत करेंगे । डॉ रमा सिंह पिछले 45 वर्षों से विभिन्न मंचों पर अपने गीत प्रस्तुत करटी रही हैं । आपके तीन गीत संग्रह, तीन गजल संग्रह और दो ऑडियो बुक प्रकाशित एवं प्रसारित हो चुकी हैं । डॉ रमा हिंदी के उन कुछ गीतकारों में से एक हैं जिन्होंने प्रतिवर्ष लाल किले पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में अनेक बार गीत प्रस्तुत कर चुकी हैं । गीतकार सत्यदेव संवितेन्द्र हिंदी और राजस्थानी के विख्यात गीतकार हैं । आपके 70 प्रकाशन हो चुके हैं ।सृजना के सचिव डॉक्टर हरीदास व्यास ने बताया की कविता के नए स्वरूप को और विकसित करने,  कवियों को प्रेरित करने और शहर में काव्य-कलेवर निर्माण करने के उद्देश्य से 'काव्य कलश' कार्यक्रम की परिकल्पना की गई थी ।  इसके अंतर्गत अब तक गीतकार डॉ दिनेश, रमेश शर्मा, बनज कुमार बनज, डॉ राम अकेला, डॉ सुमन बिस्सा, प्रेम तन्मय और डॉ सूरज माहेश्वरी के गीतों की प्रस्तुतियां हो चुकी हैं ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!